संजा पर्व कब और क्यों मनाते है?

संजा पर्व कब और क्यों मनाते है?, संजा बाई के लोक गीत.

गणेश उत्सव के बाद कुँवारी कन्याओं का त्योहार आता है ‘संजा’। यूँ तो यह भारत के कई भागों में मनाया जाता है। लेकिन इसका नाम अलग होता है, जैसे- महाराष्ट्र में गुलाबाई (भूलाबाई), हरियाणा में ‘सांझी धूंधा’, ब्रज में ‘सांझी’, राजस्थान में ‘सांझाफूली’ या ‘संजया’। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर अमावस्या तक शाम ढलने के साथ घर के दालान की दीवार के कोने को ताजे गोबर से लीपकर पतली-पतली रेखाओं पर ताजे फूल की रंग-बिरंगी पंखुड़ियाँ चिपका कर संजा तैयार की जाती है।

भाद्रपद माह में शुक्ल पूर्णिमा से पितृमोक्ष अमावस्या तक पितृपक्ष में कुंवारी कन्याओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है संज। यह पर्व प्रमुख रूप से मालवा-निमाड़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आदि में मनाया जाता है। संजा पर्व में श्राद्ध के सोलह (16) ही दिन कुंवारी कन्याएँ शाम के समय एक स्थान पर एकत्रित होकर गोबर के मांडने मांडती हैं एवं तरह तरह की कलाकृति बनती है, एवं फूलों व पत्तियों से श्रृंगारित करती हैं। और संजा के गीत भी गाती हैं व संजा की आरती कर प्रसाद बांटती हैं।
Sanja Parv kb or kyo manate hai?

संजा से कला का ज्ञान

संजा से कला का ज्ञान प्राप्त होता है, जैसे पशु-पक्षियों की आकृति बनाना और उसे दीवारों पर चिपकाना। गोबर से संजा माता को सजाना और किलाकोट, जो संजा के अंतिम दिन में बनाया जाता है, उसमें पत्तियों, फूलों और रंगीन कागज से सजाने पर संजा बहुत सुन्दर लगती है। “संजा” मालवा क्षेत्र में युवा लड़कियों के समूह द्वारा गाये जाने वाले गीत, लोक संगीत एक पारंपरिक मधुर और लुभावना उत्सव है। समृद्धि और खुशी का आह्वान करने हेतु लड़कियां गाय के गोबर से संजा की मूरत बनाती है और उसे पत्ती और फूलों के साथ सजाती है तथा शाम के दौरान संजा की पूजा करती है। 16 दिन के बाद, अपने साथी संजा को विदाई देते हुए यह उत्सव समाप्त होता है। गोबर से आकृती बनाना सोलह दिनों तक चाँद, सुरज, तारे, लड़की, लड़का, सीडी ,बैलगाड़ी आदि बना बना कर उसे रंगबिरंगी पन्नी मोटी फूल पत्ती से सजाते -सजाते यह आयोजन समाप्त होता हैं |

गणेश विसर्जन के दूसरे दिन यानी पूनम को मालवा, निमाड़ और राजस्थान की किशोरियों की सखी-सहेली संजा मायके पधारती हैं। ‘संजा’ यानी स्मृतियों और आगत के अद्भुत संगम का पर्व। एक ओर पुरखों की यादें तो दूसरी ओर किशोरियों के मन में विवाह की कामना। योग्य वर की चाहत रखने वाली कुँवारी युवतियां सृजन और विसर्जन के इस पर्व को पितृपक्ष के सोलह दिनों तक बड़े श्रद्धा भाव से मनाती हैं।

पारंपरिक आकृतियाँ

संजा की सोलह पारंपरिक आकृतियाँ , फूल, पत्ती और पन्नियों से बनती हैं। संजा के दिनों में ताजे हरे गोबर को ढूँढने में बड़ी कठिनाई होती है, पर जैसे ही गोबर मिल जाता है प्रसन्नचित लड़कियों की खोजी निगाहें ढूँढती हैं, चाँदनी के दूधिया-सफेद, कनेर के पीले, गुलाबी और देसी लाल रंग के गुलाब के फूलों को। Sanja Parv kb or kyo manate hai?

संजा के नाम पर कभी माँगकर, तो कभी चुराकर लाए गए फूलों और गोबर के मिलने पर असली कार्य शुरू होता है। घर की बाहरी दीवार के किसी कोने में पानी छिड़ककर छोटे-से हिस्से को गोबर से लीपा जाता है और इस पर पूनम को पाटलों, बीज को बीजारू, छठ की छाबड़ी, सतमी को सांतियो से लेकर अमावस्या तक के सोलह दिनों में पारंपरिक आकृतियाँ बनाई जाती हैं। अंतिम दिन बनता है- ‘किलाकोट’।

होती हैं “मंगलकारी” संजा बाई —

‘संजा’ शब्द संध्या का ही एक लोक रूप है। कुआरी कन्याएँ इसे मंगलदायी देवी के रूप में अपने कौमार्य की सुरक्षा और मन के अनुकूल वर की प्राप्ति की इच्छा से मनाती हैं। सोलह दिन सोलह वर्षों के प्रतीक हैं। परम्परागत रूप से 16 वर्ष की आयु ही कन्या के विवाह के लिए मान्य रही है। इसी कारण कन्याएँ अपनी सखी संजा को सोलहवें दिन ससुराल के लिये विदा करती हैं। चूंकि इसे पितृपक्ष में मनाया जाता है, इसलिये इसमें पितृ देवताओं के स्वागत का भाव भी निहित है। संजा यूं तो मिट्टी की दीवार पर गोबर से लीप कर बनाया जाता है, किन्तु आजकल पक्की दीवारों पर भी काग़ज़ के बने संजा चिपकाकर ही अपनी अभिव्यक्ति की जाती है। कहीं-कहीं पर पक्के मकानों की बाहरी दीवार भी कन्याओं के इस कलाकर्म के लिये केनवास बन जाती है, जिस पर अपनी रुचि और क्षमतानुसार वे संजा मांडती हैं।

Kuchinteresting संजा पर्व कब और क्यों मनाते है?

संजा बहुत ही सरल, सहज और बगैर खर्च के बनने वाली विद्या है। इसमें संजा का कोई निश्चित नियत नाप नहीं होता, फिर भी लगभग तीन फुट वर्गाकार आकार को गोबर से लीप कर उस पर तिथिवार आकारों का अंकन किया जाता है। इस पर गोबर से उंगलियों द्वारा उभरे हुए आकार बनाये जाते हैं, जिनको फूलों, पत्तियों, रंगीन कांच की पन्नियों, कांच के टुकड़ों इत्यादि से सजाया जाता है। परम्परागत मान्यता के अनुसार गुलतेवड़ी के फूल सजावट के लिये उपयुक्त समझे जाते हैं। संजा की आकृति को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिये हल्दी, कुकुंम, आटा, जौ, गेहूँ का भी प्रयोग किया जाता है.

Interesting Fact

संजा सिर्फ एक परंपरा नहीं है। संजा के मांडनों तथा गीतों में महिलाओं के विवाहित जीवन से जुड़े कई जीवन सूत्र छिपे होते हैं, जिन्हें बचपन में ही कुंवारी कन्याओं के जीवन में संजा पर्व के दौरान समझने का मौका मिलता है। हालांकि बदलते समय के साथ इस परंपरा का ह्रास अवश्य हुआ है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कुंवारी कन्याएँ बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ संजा पर्व मनाती हैं।

कामाख्या शक्तिपीठ में मां के शरीर से क्यों निकलता है रक्त, जानें रहस्य?

One thought on “संजा पर्व कब और क्यों मनाते है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *